Report Now News

National News Portal

उत्तराखंड

कुमाऊं के आरक्षित और वन पंचायत क्षेत्र में 24 घंटे में आग से 12 जगह धधके जंगल, 13 हेक्टेयर वन क्षेत्र प्रभावित

देहरादून। कुमाऊं के आरक्षित और वन पंचायत क्षेत्र में पिछले 24 घंटे में आग से 12 जगह जंगल धधके। जिससे 13 हेक्टेयर से अधिक वन क्षेत्र प्रभावित हुआ है। गढ़वाल और वन्य जीव क्षेत्र में आग की एक भी घटना नहीं हुई। मुख्य वन संरक्षक निशांत वर्मा के मुताबिक एक नवंबर 2022 से अब तक 505 हेक्टेयर से अधिक वन क्षेत्र प्रभावित हुआ है। प्रदेश के जंगलों में आग की घटनाओं को लेकर मुख्य वन संरक्षक की ओर से जारी रिपोर्ट के मुताबिक पिछले 24 घंटे में कुमाऊं में आरक्षित वन क्षेत्र में पांच और वन पंचायत क्षेत्र में सात घटनाएं हुई हैं।

इसे मिलाकर एक नवंबर 2022 से अब तक कुमाऊं मंडल में आग की 238 घटनाएं हो चुकी हैं। जबकि गढ़वाल मंडल में 134 एवं वन्य जीव क्षेत्र में 41 घटनाएं हुई हैं। विभाग की ओर से निर्देश जारी किया गया है कि जंगल की आग की रोकथाम के लिए जरूरी कदम उठाए जाएं। नोडल अधिकारियों के साथ समन्वय कर बैठक की जाए। वहीं शरारती तत्वों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *