Report Now News

National News Portal

उत्तराखंड

श्रावण मास के चौथे सोमवार पर शिव मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़, पूजा- अर्चना कर भक्त ले रहे भोलेनाथ का आशीर्वाद

देहरादून। श्रावण मास के सोमवार को तीर्थनगरी के शिव मंदिरों में जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। श्रद्धालुओं ने मंदिरों में जलाभिषेक और पूजा अर्चना कर आशीर्वाद लिया। तीर्थनगरी ऋषिकेश भगवान शिव के प्राचीन मंदिरों के लिए पहचान रखती है। यहां भगवान भोलेनाथ के प्राचीन तथा पौराणिक मंदिर स्थित हैं। जिनमें नीलकंठ महादेव, वीरभद्र महादेव, चंद्रेश्वर महादेव व सोमेश्वर महादेव जैसे प्राचीनतम मंदिर श्रद्धालुओं की आस्था के केंद्र हैं। सोमवार को सुबह से ही इन मंदिरों में जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी रही।

नीलकंठ महादेव मंदिर में पहुंचने वाले श्रद्धालुओं में उत्तराखंड के अलावा विभिन्न प्रांतों के श्रद्धालुओं की संख्या अधिक रही। मंदिरों में जलाभिषेक के लिए उमड़ने वाली भीड़ की दृष्टि से सभी मंदिरों में सुरक्षा के इंतजाम भी किए गए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *