उत्तराखंड

धार्मिक सद्भाव के लिए कांग्रेस ने की प्रार्थना सभा, कहा- वोटों के एकीकरण के लिए कराए जा रहे दंगे

गांधी पार्क में प्रदेश कांग्रेस की ओर से सर्वधर्म सद्भावना सभा रखी गई। सभा के बाद पत्रकारों को संबोधित करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने भाजपा का नाम लिए बगैर कहा कि देश में किसी को भी साम्प्रदायिक सौहार्द बिगड़ने की इजाजत नहीं है। यह देश सभी जाति धर्म व सम्प्रदाय को मिलकर बना है।

कांग्रेस ने इसका न केवल पालन किया, बल्कि सत्ता में रहते हुए इसकी मिसाल भी कायम की है।कांग्रेस नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने कहा कि कांग्रेस की यह सभा देश की एकता व सखंडता को बनाए रखने के लिए है। कांग्रेस ने समाज को जोड़ने का काम किया है।

नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने कहा कि कांग्रेस समाज के सभी वर्ग व धर्मों को एक साथ लेकर चलने पर विश्वास करते हुए आगे बढ़ी है। इस मौके पर सेवादल, महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस, एनएसयूआइ, किसान कांग्रेस के कार्यकर्ता मौजूद हैं।

इस मौके पर महानगर कांग्रेस अध्यक्ष लालचंद शर्मा, महेश जोशी, गरिमा दसौनी, राजेंद्र शाह, मथुरा दत्त जोशी, प्रतिमा सिंह, कमलेश रमन आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *