Report Now News

National News Portal

उत्तराखंड

बदलने लगा मौसम का मिजाज, ऊंची चोटियों पर शुरु हुआ हिमपात, निचले हिस्सों में भी जल्द बर्फबारी की आशंका 

देहरादून। उत्तराखंड में मौसम बदलने लगा है। अब जहां सुबह और रात को ठंडक बढ़ने लगी है, तो वहीं दोपहर में तापमान बढ़ने लगा है। अगले कुछ दिनों तक मौसम शुष्क रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार 15 अक्टूबर तक मौसम ऐसा ही बना रहेगा। अब जल्द ही पहाड़ों पर बर्फबारी का दौर भी शुरू हो गया है। उत्तराखंड के तराई इलाकों में हल्की ठंड का असर दिखाई देने लगा है। दोपहर बाद न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। मौसम विभाग का कहना है कि आगे मौसम साफ बने रहने की संभावना है, रात के तापमान में गिरावट के साथ हल्की ठंड का एहसास लोग कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *